फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: साहब... दो बार पैमाइश के बाद भी नहीं छोड़ा कब्जा

Sat, 08 Aug 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एसडीएम के आदेश पर दो बार जमीन की पैमाइश हो चुकी है। राजस्व टीम ने कब्जा भी दिलाया, लेकिन आरोपी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हैं। शनिवार को थाना समाधान दिवस में देहात कोतवाली के ताजपुर निवासी रक्षाराम मौर्या ने सीओ सिटी योगेंद्र सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रक्षाराम ने बताया कि उनकी पट्टे की जमीन की 28 अक्तूबर 2023 को राजस्व टीम ने पैमाइश की और उन्हें कब्जा दिलाया था। इसके बाद से वह जमीन पर खेती कर रहे हैं। उन्होंने खेत में उड़द और तिल की फसल बोई थी। आरोप है कि 25 जुलाई 2026 को विपक्षियों ने खेत की जोताई कर फसल नष्ट कर दी। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई।
रक्षाराम के अनुसार, उन्होंने 27 जुलाई को एसडीएम सदर से दोबारा पैमाइश कराने की मांग की। एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश की, लेकिन इसके बाद भी आरोपी कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हैं। सीओ सिटी ने मौके पर टीम भेजकर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

धानेपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार रजक ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। 15 शिकायतें आईं। इनमें नौ राजस्व और छह पुलिस से संबंधित थीं। एएसपी ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर भेजकर शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष विपुल पांडेय, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे। नगर कोतवाली में एसपी विनीत जायसवाल ने समस्याएं सुनीं। मनकापुर, करनैलगंज, तरबगंज, नवाबगंज समेत जिले के सभी थानों में भी समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतें सुनी गईं।

घर के सामने उठा दी दीवार
देहात कोतवाली के पिलखाई गांव निवासी सियाराम ने शिकायत में बताया कि उनका पुराना मकान जर्जर है। वह मकान के एक हिस्से में नया निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि गांव के तीन लोग उनके घर के सामने जबरन दीवार उठा रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार अनुराग पांडेय ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश दिए।

दुकान पर भी कब्जे की शिकायत
मोतीगंज। समाधान दिवस में एसडीएम मनकापुर उदित पवार और सीओ सदर अभिषेक दावाच्या ने शिकायतें सुनीं। मुंगरौल गांव निवासी जगदंबा शुक्ला ने बताया कि छजवा में उनकी दुकान है, जिस पर विपक्षी ने कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। यहां नौ शिकायतें आईं। अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर सात दिन में निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें