फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा लूट का आरोपी 50 हजार का इनामी गैंगस्टर

Wed, 15 Oct 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। 50 हजार के इनामी दुरौनी सरदार पुरवा गांव निवासी गैंगस्टर रामसेवक को एसटीएफ और परसपुर पुलिस ने मंगलवार रात करनैलगंज में अहिरौरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एक साल से उसे तलाश रही थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी रामसेवक ने अपने साथी विजय निवासी दुरौनी सरदार पुरवा व गुलेराज निवासी ग्राम पसका नायबपुरवा के साथ मिलकर एक वर्ष पूर्व परसपुर में एक महिला का साेने का लॉकेट लूट लिया था। ग्राम दुरौनी में एक घर से चोरी व पसका बाजार से बाइक चुराई थी। चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ व परसपुर पुलिस ने मंगलवार रात उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें