फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा गोंडा

Wed, 15 Oct 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष और महिला फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। गोंडा 25 से 30 अक्तूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। सीनियर पुरुष प्रतियोगिता कानपुर में प्रस्तावित है। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल कराया जाएगा।
विज्ञापन

उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में छत दिनों तक महिला खिलाड़ियों की धमक रहेगी। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 17 अक्तूबर को जिला स्तर पर और 18 अक्तूबर को मंडल स्तर पर चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। 25 से 30 अक्तूबर के बीच राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी। विजेता और उपविजेता टीम व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। 30 अक्तूबर से चार नवंबर के बीच कानपुर में सीनियर पुरुष प्रतियोगिता कराई जानी है। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 18 अक्तूबर और मंडल स्तरीय ट्रायल 27 अक्तूबर को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कराया जाएगा। उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने के लिए आयु संबंधी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लाना है।





22वां मंडलीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह आज से

गोंडा। 22वां मंडलीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन शीतला देवी मेमोरियल शिक्षण संस्थान हथिनाग डुमरियाडीह में किया जाएगा। बृहस्पतिवार को इसका शुभारंभ होगा। दो दिन तक चलने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी की जा चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि समारोह में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती जिले के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें