गोंडा। पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को रविवार की भोर याकूबगंज के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धानेपुर संतोष तिवारी ने बताया कि शनिवार की रात वह हमराही सिपाही राजकुमार दूबे, मुकेश यादव व अवधेश यादव के साथ गश्त पर निकले थे।
गश्त के बाद रविवार की भोर वापस लौटते समय याकूबगंज बाजार में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा। जिसे रोककर पूछताछ की गई तो वह थाने का गैंगस्टर निकला। उसने अपना नाम इकबाल निवासी नेपालजोत शेरगंज ग्रंट बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है।