फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति के जयकारों के साथ गणेश पूजन की धूम

विज्ञापन
गोंडा के परसपुर में गणेश जी का सजा दरबार। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। गणपति के जयकारों से पूरा जिला गुंजायमान है। गोंडा नगर सहित करनैलगंज, परसपुर, मसकनवा, मनकापुर सहित अन्य कस्बों में गणेश की प्रतिमाओं वाले पंडालों में बुधवार को लोगों ने पूजा अर्चना की और गणपति से कामना की।
विज्ञापन

करनैलगंज में अलग-अलग स्थानों पर श्री गणेश महोत्सव का आयोजन चल रहा है। मंगलवार की रात नगर के गांधीनगर में श्री गणेश पूजा स्थल पर आयोजित जागरण में कलाकारों ने भक्ति धुनों पर लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। नगर भर में गणेश महोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर घर और मंदिरों में गणेश भगवान की पूजा अर्चना की जा रही है। गुड़ाही बाजार में श्री गणेश महोत्सव समिति के द्वारा स्थानीय रामलीला भवन में विशाल गणेश प्रतिमा का पंडाल सजाया गया है। मंगलवार की रात गांधी नगर में आयोजित भजन संध्या पर कुमार कौशिक व शिवा पंडित ने अपनी भक्तिमय भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा और भक्त झूमते रहे। समिति के अध्यक्ष संदीप यज्ञसैनी, विकास पटवा, शिव कुमार जायसवाल, शिवम जायसवाल व शिव कुमार वाथम ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। चौकी प्रभारी नगर केके सिंह ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी।
परसपुर नगर पंचायत परसपुर के चौक स्थित शंकर मंदिर धर्मशाला पर सात दिवसीय श्रीगणेश पूजा महोत्सव काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह महोत्सव 2 सितंबर से प्रारंभ होकर 8 सितंबर को प्रथम देवता भगवान गणेश जी का मूर्ति परंपरागत ढंग से नगर भ्रमण कराते हुये। भौरीगंज स्थित सरयू नदी में विसर्जित कर दिया जाएगा।श्रीगणेश पूजा महोत्सव के अध्यक्ष रामकुमार सोनी, व्यवस्थापक पवन गाडगे ने बताया कि 2 सितंबर को पंडित उदयभान मिश्रा के द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शंकर मंदिर पर स्थापित कराया। जहां मुख्य यजमान के द्वारा सुबह-शाम पूजन अर्चन किया जा रहा है। आसपास सहित ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालु प्रतिमा का दर्शन, पूजन करने आ रहे हैं। इस अवसर पर 7 सितंबर तक पंडाल में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। 7 सितंबर को महाआरती होगा। उसी दिन पूर्णाहुति संपन्न होगा। 8 सितंबर को भगवान गणेश की मूर्ति नगर के परंपरागत मार्गों से भ्रमण कराते हुये। रात्रि में भौरीगंज स्थित पतित पावनी मां सरयू नदी में जयकारों के साथ विसर्जित कर दी जाएगी। 10 सितंबर को कस्बे के रामशंकर कौशल की बाटिका में भंडारा भी आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला रूट मार्च
परसपुर (गोंडा)। मुहर्रम व गणेश पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिये। थानाध्यक्ष परसपुर बीएन सिंह के नेतृत्व में कस्बा परसपुर के विभिन्न मार्गों पर आरएएफ जवानों के साथ रूट मार्च किया। एसओ ने बताया कि कस्बा परसपुर सहित कई स्थानों पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश मूर्तियों की स्थापना की गई है। वहीं मुहर्रम का त्यौहार भी चल रहा है। ऐसी दशा में लोगों में विश्वास बहाली के लिये थाने की पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के साथ परसपुर कस्बे के विभिन्न मार्गों पर रूट मार्च निकाला गया।
वहीं करनैलगंज में गणेश पूजा व मोहर्रम को लेकर मंगलवार को सीओ जितेन्द्र कुमार दूबे की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक का आयोजित हुई। सभी समुदाय के लोगों से त्यौहारों को शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी। कोतवाल राजेश कुमार सिंह को सराहा। सीओ जितेंद्र कुमार दूबे ने कहा कि अगर किसी को भी कहीं पर कोई असुविधा हो तो वह बेहिचक अपनी बात रख सकता है। यदि कोई गोपनीय सूचना हो तो वह फोन पर हमें व कोतवाल को सूचित कर सकता है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देकर सौहार्द व भाईचारे के माहौल में त्यौहार मनाने की सबसे अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें