फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में स्थापित की गईं गणेश की प्रतिमाएं

Tue, 06 Sep 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
स्थापित गणेश प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गणेश चतुर्थी को लेकर शहर भर में जगह-जगह गणेश की प्रतिमाएं सज गई हैं। यहां दिन-रात गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ सहित विभिन्न भक्ति गीत गूंज रहे हैं।  
विज्ञापन

बढ़ती आधुनिकता के दौर के साथ लोगों का झुकाव आस्था की तरफ बढ़ रहा है। यही कारण है कि इस बार गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में पहले से ज्यादा उत्साह दिख रहा है।

शहर की ही बात करें तो विभिन्न चौराहों व सहित अन्य स्थलों पर तीन दर्जन से अधिक प्रतिमाएं रखीं गई हैं। इन स्थानों पर लगे पंडालों में विघ्नहरण मंगलकारी भगवान श्री गणेश जी का दरबार सजा है, जहां उनकी आराधना की जा रही है। इस बार कई स्थानों पर गणेश जी को नए लुक में दिखाया गया है, जैसे आइटीआई चौराहे के निकट सजे एक पंडाल में भगवान श्री गणेश पर शेषनाग की छत्रछाया है जो अब तक प्राय: भगवान श्री हरि विष्णु पर ही दिखती थी।
विज्ञापन


इसी तरह अन्य कई आकर्षक ढंग की प्रतिमाएं व पंडाल सजाए गए हैं। शाम होते ही इन पंडालों की रौनक बढ़ जाती है। जगमगाती झालरों के बीच भक्ति रस का प्रवाह शुरू हो जाता है, जो देर रात तक चलता रहता है। इसी तरह पुरानी सब्जी मंडी, महराजगंज, बडग़ांव, राधाकुंड, रानी बाजार, पीपल तिराहे पर गणपति बप्पा का दरबार सजा है, जहां रात भर गणेश वंदना की जा रही है।

जिले के परसपुर, करनैलगंज, आर्यनगर सहित अन्य कस्बों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज होने लगी है। श्रीगणेश चतुर्थी सोमवार की शाम को प्रतिमा रख कर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। गणेश पूजन का यह क्रम नौ सितंबर तक चलेगा और उसके बाद दस सितंबर को सरयू अयोध्या व करनैलगंज में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें