फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा स्थापना के साथ गणेश महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। नगर में श्री गणेश पूजा महोत्सव कार्यक्रम गणपति प्रतिमा की स्थापना के साथ सोमवार को आरंभ हो गया। महोत्सव 7 सितंबर तक चलेगा। सोमवार को नगर के मोहल्ला गुड़ाही बाजार में स्थित श्री रामलीला भवन में मूर्ति स्थापना एवं पूजा प्रारंभ हो गई।
विज्ञापन

तीन सितंबर को श्री गणेश वंदना, सुंदरकांड पाठ एवं दूर्वाभिषेक का कार्यक्रम, चार सितंबर को कानपुर के अरुण तूफानी झांकी ग्रुप द्वारा नृत्य नाटिका एवं श्री गणपति का सिंदूराभिषेक, पांच सितंबर को बरेली के भजन गायक राम और श्याम एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या का आयोजन, छह सितंबर को हवन एवं पूजन महामोदक भोग एवं महाआरती का कार्यक्रम संपन्न होगा। उसी दिन लीलाधर नादान एंड पार्टी के कलाकारों प्रिया तिवारी, पंकज नादान, हरिश्चंद्र गायक कलाकार द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन, सात सितंबर को रामलीला भवन परिसर में कन्या भोज के बाद श्री गणपति की भव्य शोभायात्रा निकालकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सरयू घाट पर विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा।
यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक मंडल के हरी गोपाल वैश्य द्वारा दी गई। इसी तरह भंभुआ चौराहे पर भी श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। सोमवार को मूर्ति स्थापना हुई। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने मंत्रोच्चारण के बीच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें