फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार

Sun, 26 Jul 2015 11:29 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। कर्मियों के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हितों की रक्षा के लिए मजबूत संगठन का होना बेहद जरूरी है। सदस्य व पदाधिकारी मिलकर संघ को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन


ये बातें चुनाव पर्यवेक्षक डिपो गोंडा रामरंग पांडेय ने रविवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ बलरामपुर डिपो स्टेशन शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहीं। पर्यवेक्षक की मौजूदगी में रोडवेज कर्मचारी संघ का चुनाव कराया गया।

डिपो स्टेशन शाखा बलरामपुर के अध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र, कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष सिराजुद्दीन व रवीन्द्र कुमार मिश्र, मंत्री प्रवीण कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री शिवसेवक व मुमताज अली, संगठन मंत्री वीपी सिंह, कोषाध्यक्ष आशाराम प्रजापति, लेखा परीक्षक दयानाथ मिश्र एवं मीडिया प्रभारी रमन श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन


बलराम पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, राज तिलक यादव, मुईद अहमद, राजकरन पांडेय, गिरीश कुमार अवस्थी व महेश शुक्ल को कार्य समिति का सदस्य नामित किया गया है। परिचालक के प्रदेश मंत्री अरुन भानू तिवारी, क्षेत्रीय सदस्य शिवदास यादव व आनंद तिवारी को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।

रोडवेज कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आरपार की लड़ाई का संकल्प लिया। कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघ के सदस्यों व पदाधिकारियों ने मिलकर लड़ाई लड़ने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें