अब जिले के सभी हाईस्कूल व इंटर कॉलेज के छात्रों के लिए अलग से रेमीडियल क्लास शुरू किया गया है। क्रेस कोर्स में छात्रों को अलग-अलग विषयों के प्रश्नपत्रों को सहजता से हल करने के टिप्स दिए जाएंगे। जिले में तैनात प्रशिक्षु आईएएस/एसडीएम सदर ने जिले में प्रश्नों के हल के लिए जूझ रहे छात्रों के लिए अलग से क्लास चलाए जाने की नई पहल शुरू कराई है।
वहीं इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दूबे ने रेमीडियल क्लास के लिए चुने गए सभी नोडल कॉलेज के सभी कॉलेज के प्रधानाचार्यों को पत्र भेज कर क्लास चलाने के लिए निर्देश जारी किया है।
जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों को उन्हें विषयों पर अच्छी पकड़ बनाने व प्रश्नों को हल करने के तरीकों को बताया जाना है, ताकि छात्र-छात्राएं परीक्षा से घबराए नहीं, बल्कि उन्हें उसमें रुचि पैदा हो।
इस बाबत एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने बताया कि छात्रों के लिए इस क्लास के लिए दोपहर में दो से शाम चार बजे तक समय रखा गया है।
जिले में कक्षा-10 व 12 में
पढ़ने वाले छात्रों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने व विषयों पर अच्छी पकड़ बनाने
के खातिर उन्हें उनके विद्यालय में रोजाना एक्स्ट्रा क्लास कराने की
व्यवस्था की गई है।
रोजाना दो से चार बजे तक छात्रों को क्रेस कोर्स व
रेमीडियल क्सास में विषयों को ठीक से समझाया जाएगा। ताकि कोई छात्र किसी
विषय में खुद को कमजोर महसूस न करे।
ब्लॉकवार बनाए गए नोडल विद्यालय व अधिकारी
ब्लॉक विद्यालय प्रधानाचार्य
झंझरी राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा राम सिंह
पंडरी कृपाल गांधी इंटर कॉलेज रेलवे गोंडा अवधेश चन्द्र
इटियाथोक जनता इंटर कॉलेज सत्यदेव तिवारी
मुजेहना एचडी कॉलेज धानेपुर पीएन सिंह
रूपईडीह जीपीएम कॉलेज कौड़िया बाजार गोविंद यादव
कर्नलगंज कन्हैयालाल इंटर कॉलेज राधेश्याम मिश्र
कटरा बाजार भारतीय इंटर कॉलेज एसपी तिवारी
परसपुर तुलसी स्मारक कॉलेज परसपुर माधव शरण पाण्डेय
हलधरमऊ शिक्षक बन्धु कॉलेज बालपुर ---------
तरबगंज एमडीबी सिंह कॉलेज शमशेर सिंह
बेलसर एमडीबी सिंह कॉलेज शिव प्रसाद उपाध्याय
नवाबगंज नपाप कॉलेज नवाबगंज स्वदेश मल्होत्रा
वजीरगंज राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी कॉलेज नरपति सिंह
मनकापुर आदर्श कॉलेज एसके सिंह
छपिया प्रेमघन कॉलेज राम चंद्र यादव
बभनजोत किसान इंटर कॉलेज पिपरा इस्माइल केदारनाथ पाण्डेय