फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ठग गिरफ्तार, 26.95 लाख बरामद

Fri, 19 Jun 2026 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार को बंदरहा मार्ग पर हरसिंघवा के पास तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह के सरगना मेरठ निवासी शफीक अली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 26.95 लाख रुपये मिले हैं। ये रकम आरोपी ने ठगी से जमा किए गए आभूषणों को बेचकर जुटाई गई थी।
विज्ञापन

आरोपी शफीक अली उर्फ बड़े पुजारी खुद को राम स्वरूप शर्मा उर्फ भगत जी बताकर लोगों को झांसे में लेता था। घरों में पर्चे बंटवाकर हर समस्या के समाधान का दावा करता था। इसके बाद परिवारों को गृहक्लेश व बीमारी का डर दिखाकर उन्हें घरों में अनुष्ठान कराने का झांसा देता।
थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि ठग अनुष्ठान का ढोंग रचते हुए घर के कीमती जेवरातों की शुद्धिकरण करने का झांसा देता और जेवर कलश में भर देता था। पूजा के दौरान वह कलश से जेवर गायब कर देता था। घरवालों को कलश को कुछ दिनों बाद खोलने की बात बताकर चला जाता था। आजाद नगर निवासी सुशील सोनी से ठगी के बाद यह मामला सामने आया था। पुलिस पहले ही गिरोह से जुड़े पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह की तलाश के बाद सरगना शफीक अली पकड़ा गया है। गिरोह गोंडा और बहराइच समेत कई जिलों में वारदात अंजाम देता था। इन जेवरातों को नेपाल में बेचा जाता था। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें