फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ प्रजाति के 9 कछुओं संग चार तस्कर गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2015 11:28 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस ने दुर्लभ सुंदरी प्रजाति के नौ कछुओं के साथ चार तस्करों को धर दबोचा है। तस्कर इन कछुओं को बिहार ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार शाम मुखबिर की सूचना पर चंद्रदीप घाट के निकट भुजइनिया भार गांव के पास चार लोगों को पकड़ा गया।

इन लोगों के पास से दुर्लभ सुन्दरी प्रजाति के नौ कछुए बरामद हुए है। तस्करों की पहचान ग्राम नेवदा निवासी अशोक, किरन, मुकेश व राजेश के रूप में हुई है। पकड़े गए कछुओं की बाजार में कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी इन कछुओं की तस्करी कर बिहार ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें