फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार एसयूवी सीज, पांच वाहनों के चालान काटे

Fri, 29 May 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात करनैलगंज चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान में करीब 50 वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

चार एसूयवी बिना परमिट या परमिट शर्तों के उल्लंघन में सीज की गईं। इन्हें करनैलगंज कोतवाली में खड़ा कराया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहनों का चालान भी काटा गया।
एआरटीओ आरसी भारतीय के नेतृत्व में यह अभियान चला। इसमें ओवरलोडिंग, फिटनेस, पंजीकरण और परमिट की विशेष जांच हुई। टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी जांच की। एआरटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें