फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 2.79 करोड़ से चार धार्मिक स्थलों के बहुरेंगे दिन

Tue, 10 Feb 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के चार प्रमुख तीर्थस्थलों व मंदिरों का जल्द ही कायाकल्प होगा। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले के चार प्रमुख तीर्थस्थलों व मंदिरों का जल्द ही कायाकल्प होगा। पहचान खोते जा रहे इन स्थलों को संवारने के लिए शासन ने 2.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। कार्य शुरू कराने के लिए 1.98 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है।
विज्ञापन

तरबगंज तहसील के रामघाट स्थित त्रेतायुगीन तीर्थ श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम के विकास के लिए 66.86 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से 50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। योजना के तहत 33.21 लाख से हॉल, 7.45 लाख से टॉयलेट ब्लॉक, 1.25 लाख से सबमर्सिबल, पांच-पांच लाख से पावर ब्लॉक व सोलर सिस्टम, 76 हजार से बेंच और 82 हजार रुपये से साइनेज लगाए जाएंगे।
बेलसर ब्लॉक के थड़क्की पट्टी स्थित प्रसिद्ध ठाकुरद्वारा रामजानकी मंदिर शिवाला के लिए 63.55 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें 40 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हुई है। यहां 40 लाख से हॉल, 7.84 लाख से टॉयलेट ब्लॉक, 1.30 लाख से सबमर्सिबल, 95 हजार से बेंच और 74 हजार रुपये से साइनेज का कार्य कराया जाएगा। पर्यटन विभाग कार्यदायी संस्था नामित करने की प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

मसकनवा। छपिया के तेजपुर स्थित तिलेश्वरनाथ शंकर जी मंदिर के विकास के लिए 76.04 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। काम शुरू करने के लिए शासन स्तर से 53 लाख की पहली किस्त जारी कर दी है। यहां 50 लाख रुपये से हॉल बनाया जाएगा। 7.84 लाख से टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण होगा। 1.30 लाख सबमर्सिबल पर खर्च होंगे। 95 हजार रुपये की बेंच और 72 हजार साइनेज पर खर्च किया जाएगा।
मल्टीपरपज हॉल और टाॅयलेट ब्लॉक पर होगा खर्च


हलधरमऊ। बरबटपुर हनुमान मंदिर के विकास के लिए 73.13 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। 55 लाख की पहली किस्त जारी कर दी गई है। 32.32 लाख रुपये से मल्टीपरपज हॉल और 27.76 लाख रुपये टाॅयलेट ब्लॉक समेत अन्य कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। इस तरह से पर्यटन विकास के साथ ही श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।
कायाकल्प से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

शासन स्तर से 2.79 करोड़ की स्वीकृति मिली है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इससे पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलने के साथ ही खोई हुई पहचान दोबारा मिलेगी।
- वंदना पांडेय, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी।

गोंडा के चार प्रमुख तीर्थस्थलों व मंदिरों का जल्द ही कायाकल्प होगा। -संवाद

गोंडा के चार प्रमुख तीर्थस्थलों व मंदिरों का जल्द ही कायाकल्प होगा। -संवाद

गोंडा के चार प्रमुख तीर्थस्थलों व मंदिरों का जल्द ही कायाकल्प होगा। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें