गोंडा। जिले में मंगलवार को तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक गार्ड भी शामिल है। रेलवे के अफसरों ने उसके संपर्क में आने वाले लोगों की पड़ताल शुरू कर दी है।
शहर के रानीबाजार मोहल्ले में ही कोरोना संक्रमित पाया गार्ड अपने साथियों के साथ रहता था। तबीयत खराब होने पर इसे रेलवे अस्पताल ले जाया गया था। जहां शंका होने पर डॉक्टरों ने सैंपल जिला अस्पताल भेजा।
मंगलवार देर शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि गार्ड को कोविड लेवल वन में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 68 हो गई है। कुल एक्टिव केस 24 हैं।