गोंडा। उपनिदेशक कृषि डा मुकुल तिवारी ने बताया कि गोंडा में 4,48884 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 05 लाख 84 हजार 339 किसानों का पंजीकरण हुआ, जिसमें से 05 लाख 70 हजार 623 किसानों का डाटा लॉक किया गया तथा 59 हजार 348 किसान अपात्र पाए गए हैं।
वर्तमान में 04 लाख 48 हजार 884 किसानोें को योजना की किस्तें भेजी जा चुकी हैं। अब तक जिले में इस योजना के तहत किसानों को 41 हजार 369 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि नए पंजीकरण वाले किसानों की पात्रता का सत्यापन कार्य प्रगति पर है। पात्र पाए जाने वाले किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।