फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईवे पर हादसे में चार लोगों की मौत, तीन जख्मी लखनऊ रेफर

Thu, 11 Jun 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर नरायनपुर भलियनपुरवा के पास इसी एसयूवी से हुआ हादसा।
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर हादसे में चार लोगों की मौत के बाद चीख पुकार मच गई। एक हादसे में मदद को उठे हाथ खुद अपने लिए ही नहीं उठ पाएंगे ये किसी ने नहीं सोचा था। घायलों की मदद को आगे आए लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि भलमनसाहत करने का अंजाम उनकी मौत होगा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर मदद कर रहे लोगों के समूह में घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एसयूवी हादसे के बाद डिवाइडर पार करके दाहिने तरफ सड़क के नीचे पहुंच गई।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांवों में मातम का माहौल है।हादसे में जख्मी विनय सिंह (26), अंशुमान (10) और परवेज (17) को लखनऊ रेफर किया गया है। करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली है।
विज्ञापन


कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और एसयूवी वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें