करनैलगंज (गोंडा)। बाइक व साइकिल की भिड़ंत में मासूम बच्चे सहित चार लोग घायल हो गये। सोमवार को गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित अस्पताल तिराहे के पास बाइक व साइकिल टकरा गई। जिसमें बाइक सवार श्रीचन्द विश्कर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा व उनके एक वर्षीय पुत्र अहम निवासी तरबगंज बाजार के साथ साइकिल सवार ठंन्नू (55) निवासी मोहल्ला सकरौरा गंभीर रूप से घायल हो गये।
वहां मौजूद लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। श्रीचंद ने बताया कि वह लखनऊ से बाइक पर सवार होकर तरबगंज जा रहे थे। अभी वह अस्पताल तिराहे से आगे बढ़े ही थे कि अचानक साइकिल सवार व्यक्ति उनके सामने आ गया। जिससे बाइक व साइकिल लड़ गई और सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गये।