फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पुआल जलाने पर चार किसानों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तमाम आदेशों के बाद भी लोग पराली और पुआल जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिले में पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। मंगलवार को जिले के दो ब्लॉकों में पुआल व पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने पूर्व में ही इस संबंध में कड़े निर्देश जारी कर रखे हैं। मंगलवार को मनकापुर और बभनजोत ब्लॉक में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव में धान की पुआल जलाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी मसकनवा अरुण कुमार राय ने बताया की पायरखास गांव के लेखपाल शिवशरण लाल श्रीवास्तव ने तहरीर दी है कि गांव के मो. सलीम व बृजनंदन ने बीती रात अपने खेत में धान का पुआल जलाई है। लेखपाल की तहरीर पर दोनों लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जायेगी।
बभनजोत ब्लॉक के लेखपाल गिरीश चंद्र श्रीवास्तव की तहरीर पर सोमवार को छांगुर निवासी चांदपुर और लेखपाल रामाराम शुक्ल की तहरीर पर मंगलवार को मो. हसीब निवासी भानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन दोनों ने शासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने खेत में पराली जलाई थी, इसलिए मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल के तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई भी रियायत नहीं बरती जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें