फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार बाइक जलकर राख

Mon, 23 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर के भौरीगंज मार्ग पर रविवार की देर रात एक आटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई।आग की चपेट में आने से चार बाइक समेत दुकान में रख सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने पड़ोस के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदौर निवासी अजीत प्रताप ने परसपुर थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि वह भौरीगंज मार्ग पर आटो पार्ट्स  की दुकान करता है। रविवार की शाम को वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था।

आधी रात के बाद पड़ोसी दुकानदार शरद नक अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी दुकान में आग लगा दी जिसस उसकी दुकान में रिपेयरिंग के लिए खड़ी की गई 4 बाइक व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


इस आगजनी में उसे करीब 10 लाख रपये का नुकसान हुआ है। अजीत की तहरीर पर परसपुर पुलिस ने शरद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें