सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा में सोमवार को आयोजित नसबंदी दिवस मे शाम तक डाक्टर के न पहुंचने पर स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी कराने आई महिलाओं, एचबी, एनएम, आशा व परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। मसकनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को नसबंदी दिवस का आयोजन किया गया था।
जो 10 बजे से शाम चार बजे तक होना था। लेकिन साढ़े चार बजे तक महिला चिकित्सक के न आने से नाराज नसबंदी कराने आई 27 महिलाओं व उनके परिजनों के अलावा एचबी, एएनएम, आशाओं ने नाराजगी जताई तथा मसकनवा स्वास्थ्य केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया।
नसबंदी का जिम्मा मेरी स्टोप काट्स संस्था का है। संस्था की एम्बुलेंस काउंसलर, कैम्प मैनेजर, दो स्टाफ नर्स दोपहर बारह बजे ही स्वास्थ्य केंद्र मे पहुंच गई। लेकिन महिला चिकित्सक समाचार लिखे जाने तक नही पहुंची। महिला चिकित्सक के न पहुंचने से तमाम नसबंदी कराने आई महिलाएं वापस लौट गई।
नसबंदी ऑपरेशन कराने आई पूजा, मोना, दुर्गावती, सुनीता, मीरा, शमीदा आदि ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की बीस से 25 किमी दूर से वह लोग आई थीं। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा के अधीक्षक डा. संदीप शुक्ला ने बताया कि महिला चिकित्सक के न आने से तमाम नसबंदी ऑपरेशन कराने आयी महिलायें वापस लौट गयी।
उन्होंने बताया की इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। वहीं सीएमओ डा.उमेश कुमार यादव ने बताया कि टीम को जल्दी भेजा जा रहा है।