फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से चावल चुरा कर ले जा रहे चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आरपीएफ की टीम ने चार लोगों को रेलवे संपत्ति चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। टीम के मुताबिक इन लोगों के पास से सात बोरी चावल बरामद हुआ जो मालगाड़ी से चोरी करके ले जा रहा था।
विज्ञापन

मालगाड़ी से खाद चोरी होने के बाद अन्य सामानों के भी चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने अपनी टीम को लगाकर निगरानी शुरू कराई तो पता चला कि मैजापुर स्टेशन साइड के पास मोटरसाइकिल पर जूट के बोरे को लादकर गोण्डा लखनऊ मुख्य सड़क मार्ग पर ले जाया जा रहा है। टीम ने छापा मारा तो मौके पर चार लोग पकड़ लिए गए जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा।
पकड़े गए लोगों के पास से सात बोरी चावल बरामद हुआ। यह चावल रात्रि में मालगाड़ी से उतारा गया था। टीम की पूछतांछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम अवधेश निवासी मैजापुर शुक्ला पुरवा थाना कटरा बाजार, नमो नारायण निवासी भार्गव पुरवा थाना कटरा बाजार, राम कुमार निवासी मिर्जापुर थाना कटरा बाजार, अंजेश कुमार निवासी श्री पुरवा थाना कटरा बाजार बताया। साथ ही यह भी बताया कि उनका साथी रंगीले निवासी चकिया थाना कटरा बाजार भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें