फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पूर्व उपाध्यक्ष का बेमियादी अनशन शुरू

Mon, 17 Mar 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कचहरी में बेमियादी क्रमिक अनशन शुरू करते अ​धिवक्ता। स्रोत: प्रभात कुमार शुक्ला
विज्ञापन
गोंडा। बार एसोसिएशन में अधिवक्ता आपदा राहत समिति की ओर से जारी वकालतनामा व अन्य प्रपत्रों की बिक्री में अनियमितता के मामले में कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात कुमार शुक्ल ने सोमवार को बार एसोसिएशन के भवन में बेमियादी क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए बनी आपदा राहत समिति में करोड़ों रुपये के गबन व भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठकों और जांच के बाद इसमें लिप्त व्यक्तियों का नाम उजागर हुआ। केस दर्ज कराने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। 12 फरवरी 2025 को एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन देकर उनका अनशन समाप्त करा दिया गया था, लेकिन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी घोटाले में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने में हीलाहवाली कर रहे हैं। प्रभात ने कहा, प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर उन्होंने बार एसोसिएशन के हाॅल में पुनः बेमियादी अनशन शुरू किया है। जब तक केस दर्ज नहीं हो जाता तब तक अनशन जारी रहेगा। एक सप्ताह बाद आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इस मौके अनिल कुमार सिंह, केके पांडेय, राममूर्ति तिवारी, रविकांत, दिनेश मौर्य आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें