फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पूर्व विधायक के भाई का आवास सील

Wed, 19 Aug 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आय से अधिक संपत्ति के मामले में उप्र सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बुधवार की शाम बलरामपुर सीएमओ कार्यालय के तत्कालीन लिपिक अजय श्रीवास्तव के गोंडा स्थित आवास पर छापा मारा। आवास पर अजय श्रीवास्तव के नहीं मिलने पर टीम ने काफी देर तक उनका इंतजार किया। बाद में आवास को सील कर दिया गया। अजय श्रीवास्तव बहराइच के पयागपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई हैं।
विज्ञापन


अजय श्रीवास्तव का गोंडा-बहराइच मार्ग पर कुष्ठ सेवा केंद्र के पास मकान है। बुधवार को विजिलेंस की टीम उनके आवास पर पहुंची। वहां एक नौकर मिला। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, अजय श्रीवास्तव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में वर्ष 2025 में अयोध्या की विजिलेंस टीम ने एफआईआर दर्ज की थी। इसी मामले की जांच के क्रम में बुधवार को टीम ने गोंडा स्थित उनके आवास पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें