फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोंडा में विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, सिपाही की वर्दी फटी, दो कर्मी घायल; दबिश जारी

Wed, 19 Aug 2026 07:13 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा के भिवपुर गांव में विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर एक युवक ने लाठी से हमला कर दिया। हमले में सिपाही और पीआरवी चालक घायल हुए, जबकि सिपाही की वर्दी भी फट गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाने की फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली देहात क्षेत्र के भिवपुर गांव में विवाद की सूचना पर पहुंचे 112 पीआरवी के पुलिसकर्मियों पर एक युवक ने लाठी से हमला कर दिया। हमले में सिपाही और पीआरवी चालक को चोट आई। सिपाही की वर्दी भी फट गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीआरवी पर तैनात सिपाही आलोक कुमार के मुताबिक, 17 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि भिवपुर गांव में एक व्यक्ति गाली-गलौज कर रहा है। इस पर वह पीआरवी चालक राकेश चौबे के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने विवाद कर रहे राहुल तिवारी निवासी भिवपुर थाना कोतवाली देहात को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया।

आरोप है कि पुलिस को देखकर राहुल और अधिक उग्र हो गया। उसने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने और समझाने का प्रयास किया तो राहुल ने अचानक लाठी से सिपाही आलोक कुमार पर हमला कर दिया। लाठी सिपाही के कान के नीचे लगी, जिससे उसे चोट आई। 
विज्ञापन


हमले के दौरान पीआरवी चालक राकेश चौबे को भी चोट लगने की बात कही गई है। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से थाने को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। देहात कोतवाल शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें