फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला वनकर्मी का शव

Tue, 10 Nov 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर राय गांव में सोमवार देर शाम वनकर्मी सुरेश चंद्र यादव (52) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे आशीष यादव ने बताया कि उनके पिता वनकर्मी थे। दीपावली की छुट्टी होने के कारण परिवार के सभी सदस्य घर में ही थे। सोमवार देर शाम घर के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान सुरेश चंद्र एक कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दरवाजा तोड़ने पर उनका शव फंदे से लटका मिला। उनके दो बेटे आशीष और शैलेंद्र हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा गया था। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें