मोतीगंज। मोतीगंज पुलिस ने खटिकन पुरवा गौरवा कानूनगो गांव की दलित बस्ती में जरूरतमंदों, दिव्यांगों और बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई। थानाध्यक्ष तेजनारायण गुप्ता पुलिस टीम के साथ रविवार को गांव पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और बच्चों को मिठाई, थाली, मोमबत्ती व फुलझड़ी भेंट की। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था संभालने के साथ समाज के हर वर्ग के साथ खड़े होने की भी है। (संवाद)