फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप: 50 लापता महिलाओं का खंगाला डिटेल

Thu, 08 Aug 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात के अजबनगर कमरिहवा टोले को जाने वाली सड़क किनारे बोरे में मिली सिरकटी लाश ने पुलिस की उलझन बढ़ा दी है। गोरखपुर जोन के अलग-अलग जिलों से लापता 50 महिलाओं के बारे में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली देहात के अजबनगर कमरिहवा टोले को जाने वाली सड़क के किनारे दो प्लास्टिक बोरे में महिला का शव मिला था। एक बोरे में शव का पेट से नीचे का धड़ एवं दूसरे में कटे हुए पैर आदि के अवशेष थे। 48 घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। एसपी विकास कुमार का कहना है कि इस मामले में पुलिस कई स्तर पर काम कर रही है। पहला तो लखनऊ व गोरखपुर जोन के जिलों से एक माह के भीतर लापता महिलाओं को लेकर मांगे गए विवरण पर अब तक मिली 50 महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके परिजनों से अलग-अलग पुलिस टीमें संपर्क कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें