फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, प्रभावित रहा आवागमन

Wed, 05 Nov 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कोहरे के बीच गुजरता वाहन।
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बुधवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। तड़के से ही छाए कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। दृश्यता कम होने के कारण हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम रही। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी यात्री वाहनों का इंतजार करते दिखे। कोहरे की वजह से रोडवेज बसों की गति धीमी रही। अयोध्या मार्ग, गोंडा-लखनऊ हाईवे व गोंडा-बहराइच मार्ग पर कोहरा का असर दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें