फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, छह घायल

Wed, 05 Nov 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरमऊ/करनैलगंज। गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर बुधवार को बहराइच मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए।सर्वांगपुर अहिरनपुरवा के 20 श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान करने के बाद पिकअप से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में बैठे श्रद्धालु इधर-उधर जा गिरे। हादसे में संगीता (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें करनैलगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विपिन, निराली सहित आधा दर्जन अन्य श्रद्धालु भी घायल हो गए हैं। सामान्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें