फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सुबह छाया कोहरा, सर्दी की दस्तक

Sat, 14 Nov 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन पर छाया कोहरा। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मौसम में बदलाव के साथ जिले में ठंड का असर बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सड़कों और खुले स्थानों पर धुंध नजर आई। दिन में धूप निकली लेकिन उसकी तपिश कम रही। शाम होते ही ठंड का एहसास बढ़ गया।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घरों से निकलने वाले लोग स्वेटर, जैकेट और शॉल में नजर आए। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव करते देखा गया। सुबह टहलने निकले विनोद, राजेश और दीपक ने बताया कि अब ठंड महसूस होने लगी है, इसलिए ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
मौसम में बदलाव के साथ ऊनी कपड़ों की दुकानों पर रौनक बढ़ने लगी है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का असर भी तेज होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें