फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नकहरा की ओर बढ़ा बाढ़ का पानी

Thu, 20 Aug 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बाढ़ के प्रभावित इलाकों का हाल। संवाद
विज्ञापन
करनैलगंज। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण बाढ़ का पानी अब गांवों की ओर बढ़ने लगा है। नाले के रास्ते सरयू का पानी नकहरा गांव की ओर तेजी से पहुंच रहा है। कुछ स्थानों से पानी गांव में भरने लगा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कुमार सत्यमजीत ने बताया कि सरयू का पानी नाले से होकर नकहरा की ओर आ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। बांध और नदी के बीच रहने वाले ग्रामीणों के लिए शरणार्थी स्थल पर रहने की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित करीब 200 परिवारों को राहत किट वितरित की गई।
खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर है सरयू
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 106.480 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 106.070 मीटर है। इस तरह नदी खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर है। बुधवार शाम जलस्तर घटकर 106.430 मीटर पहुंच गया था, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह फिर पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि नदी में पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है। बुधवार को कुल डिस्चार्ज 3,33,866 क्यूसेक था, जो बृहस्पतिवार सुबह घटकर 3,16,927 क्यूसेक रह गया। सुबह गिरिजा बैराज से 1,70,505, शारदा से 1,46,172 और सरयू बैराज से 250 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज कुमार आर्य ने बताया कि डिस्चार्ज में कमी आने के कारण जलस्तर में भी गिरावट की संभावना है।

बाढ़ के प्रभावित इलाकों का हाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें