फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीएचसी के निरीक्षण में मिलीं खामियां, एसडीएम ने लगाई फटकार

Wed, 15 Apr 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बुधवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। कई खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधीक्षक डॉ. एसएन सिंह को 15 दिन में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ओपीडी, पेयजल और आरओ का जायजा लिया। रैंप पर खड़ी बाइकों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने को कहा। प्रसव कक्ष में गंदगी व गंदी चादर मिलने पर स्टाफ नर्स लीला यादव और नेहा शर्मा को फटकार लगाई। ओटी के खराब फर्नीचर व उपकरणों को बदलने के निर्देश दिए। बिना अवकाश अनुपस्थित मिले सर्जन डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. रवीश रिजवी, स्टाफ नर्स स्वाती सिंह और नवीना यादव से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें