फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाधीनता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

Sun, 16 Aug 2015 11:56 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विविध कार्यक्रमों के बीच शनिवार को 69 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। सरकारी व गैर कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण हुआ और देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूरा दिन कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं के नाम रहा। संपूर्णानंद टाउन हाल में शाम को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

 
मंडलायुक्त कार्यालय पर आयुक्त मुरलीधर दूबे ने तथा डीआईजी कैंप कार्यालय पर पुलिस उपमहानिरीक्षक जितेेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया और कर्मचारियों को देश व समाज के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी आरपीएस यादव तथा विकास भवन में सीडीओ जयंतकुमार दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। बीएसए कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। गांधी पार्क में राज्यमंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


विकास भवन से दौड़ व साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें पुरुष वर्ग में अजीत शुक्ला व महिला वर्ग में अमिषा सिंह प्रथम स्थान पर रहे। यहां प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

दोपहर में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर से मार्च पास्ट किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के स्काउट गाइड एव एनसीसी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शाम को संपूर्णनंद टाउन हाल में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार श्ुाक्ल रहे।

सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में सनराइजड एकेडेमी व जूनियर में मार्डन सिटी मांटेसरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले टीमों को शील्ड तथा प्रतिभागियों को ईनाम देकर पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता में मार्शल की भूमिका ओमशंकर यादव व नगर समन्वयक आनंद सिंह ने निभाई। रेलवे परिक्षेत्र में पड़ने वाले रेलवे स्टेडियम में डॉ.डीके मोर ने ध्वजारोहण किया। रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र, रेलवे डीजल शेड में सीनियर डीएमई डीकेखरे, संयुक्त कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र नाथ व आरपीएफ पोस्ट पर कोतवाल एम के खान तथा जीआरपी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीनरायन ने ध्वजारोहण किया। छावनी सरकार में प्रिंसिपल रीता मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।

मनकापुर तहसील में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, कोतवाली मे सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव, ब्लाक मे प्रभारी बीडीओ अटल बिहारी वर्मा, आईटीआई मे इकाई प्रमुख ऐके बजौरिया, एपी इंटर कॉलेज मे प्रधानाचार्य डॉ. अवध शरन मिश्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधीक्षक डॉ. केएन गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत के साथ साथ रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कटरा बाजार विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीरपुर कटरा में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रधानाध्यापक नन्द कुमार त्रिपाठी द्वारा ग्राम प्रधान जमील अहमद की अध्यक्षता में हुआ।

मुजेहना ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ जेबी सिंह, थाना परिसर मे थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, ब्लाक संसाधन केंद्र पर बीईओ प्रीति शुक्ला व बीएचडी इंटर कॉलेज मे प्रधानाचार्य प्रेमनरायण सिंह ने ध्वजारोहण किया।

खरगूपुर में श्री गांधी आदर्श विद्यालय इण्टर कालेज में प्रबन्धक कैलाशनाथ मिश्र, सीएचसी में डॉ.विपिन यति ने ध्वजारोहण किया। वजीरगंज में ब्लॉक प्रमुख रामबहादुर सिंह ने वजीरगंज ब्लॉक पर ध्वजारोहण किया। रुपईडीह सीएचसी पर डॉ.मनोज शुक्ल, पशु चिकित्सालय पर डॉ. अजीत सिंह, जीपीएमएल इंटर कौड़िया में प्रधानाचार्य गोविंद यादव, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौड़िया में उदयभान तिवारी ने ध्वजारोहण किया। गोंडा बहराइच मार्ग पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजनीतिक व गैरराजनीतिक सहित सभी संगठनों में उत्साह दिखा। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर राज्यमंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने ध्वजारोहण किया। यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेकमणि श्रीवास्तव ने दी।

कांग्रेस की शहर कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बीएल चौबे ने ध्वजारोहण किया। मारवाड़ी युवा मंच के कार्यालय पर गोंडा शाखा अध्यक्ष अंकित अग्रवाल व एकता कमेटी शहर गोंडा के अध्यक्ष मकसूद अहमद सिद्दीकी ने एकता कमेटी चौक पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें