फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच गांवों में दी दबिश, एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली के कोयली जंगल में दो दिन पहले पूर्व कमांडो आनंद कुमार यादव पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने सोमवार रात छपिया और खोड़ारे के पांच गांवों में दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने मंगलवार दोपहर जेल रोड से एक और आरोपी भगवान शंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में दो लोग पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


पूर्व कमांडो की पत्नी मंजू देवी ने भगवान शंकर सिंह उर्फ उत्तम निवासी शीतल सिंह पुरवा समेत सात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी अंकुर सिंह को गिरफ्तार किया था। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी।
सोमवार की रात पुलिस ने छपिया में बभनान के तीन गांवों व खोड़ारे के मकोइया समेत दो गांवों में दबिश दी। देहात कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी खोरहंसा एवं मुकदमे के विवेचक वीरपाल सिंह ने कार्रवाई की है। पकड़े गए भगवान शंकर सिंह से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें