फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच कश्मीरी पकड़े गए, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Thu, 16 Jan 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। नेपाल सीमा से सटे देवीपाटन मंडल के गोंडा के करनैलगंज नगर में बृहस्पतिवार दोपहर मासूम बालिका समेत पांच कश्मीरियों को संदेह के आधार पर पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। इन लोगों के लखनऊ के आलमबाग में रहने की जानकारी मिली। लखनऊ पुलिस से सत्यापन कराने के बाद पांचों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि करनैलगंज के नई बाजार में दोपहर तीन बजे कुछ कश्मीरी लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह को फोर्स के साथ मौके पर भेजा गया। जहां दो महिलाएं, दो पुरुष व डेढ़ साल की बच्ची मिली। इन लोगों ने अपना मूल निवास हिंगराजपुरा थाना कुंसर कश्मीर बताया। इनके नाम सईद, सुरैया, सकलैन अहमद व साइमा बानो हैं। डेढ़ साल की बच्ची आईजा जान है। सकलैन अहमद व साइमा बानो पति-पत्नी हैं। इन लोगों ने भिक्षावृत्ति के लिए यहां आने की जानकारी दी।
कोतवाल ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि यह सभी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में रहते हैं। गतिविधियां संदिग्ध होने पर इन लोगों को कोतवाली लाया गया था। लखनऊ की आलमबाग पुलिस से सत्यापन कराने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें