मुजेहना (गोंडा)। थाना धानेपुर के ग्राम विशम्भरपुर के मजरा कुट्टी में शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में लकड़ी रखने और उठाने के विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। मामले में 10 लोगों के विरुद्ध मारपीट व बलवा के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। एक पक्ष के मुकदमा वादी रामगुलाम ने बताया कि उनके घर के पास एक छोटा सा जमीन का टुकड़ा है जिस पर लकड़ी रखी हुई थी।
विपक्षीगण राम शंकर, अजय कुमार, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, रामचंद्र संगम लाल शुक्रवार की शाम को आए और लकड़ियां हटाने लगे। जब हम लोगों ने मना किया तब उन लोगों ने लाठी-डंडे व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें विनय प्रकाश, ओम प्रकाश तथा उन्हें गंभीर चोटें आईं। थाना अध्यक्ष संजय कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई है। दूसरी ओर से भी दो लोग घायल हैं। चार लोगों के विरुद्ध शिकायत की गयी है। सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मारपीट, बलवा व अन्य समुचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।