फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे ठप रही सिविल लाइन की बत्ती

Tue, 19 Jan 2016 11:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गलन और शीतलहरी के बीच मंगलवार को हुई बारिश ने पूरे सिविल लाइन इलाके की बिजली गुल कर दी। इससे करीब पांच घंटे लोग बिना बिजली के रहे। हुआ यह है कि बारिश के चलते पहले सिविल लाइन बिजलीघर के दो फीडर की बिजली इंसुलेटर में आई खराबी से ठप हो गई। इसके कुछ ही देर बाद फीडर नंबर चार का ट्रांसफार्मर जलने के साथ ही पांच नम्बर फीडर के चार इंसुलेटर दगा दे गए।
विज्ञापन


इसमें से दो फीडरों की आपूर्ति तो शाम छह बजे तक बिजलीकर्मियों ने बहाल करवा दी, लेकिन फीडर नंबर 6 व दो की बिजली अभी भी गुल चल रही है। बिजली ठप होने से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।

शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन में अंबेडकर चौराहे पर बने बिजलीघर से अलग-अलग बिजली के चार फीडर निकाले गए हैं। जिसमें से फीडर नंबर दो से पोर्टरगंज, जेल रोड और फोर्बिशगंज इलाके को बिजली मिलती है, जबकि फीडर नंबर चार से पूरा बिजली दफ्तर, आईटीआई रोड और गायत्रीपुरम मोहल्ला बिजली पाता है।
विज्ञापन


वहीं फीडर नंबर पांच से रानीपुरवा, जानकीनगर और भुतहाताल, जबकि फीडर नंबर छह से अंबेडकर चौराहे समेत पूरे कचहरी रोड को बिजली आपूर्ति होती है।

मंगलवार को दिन में गलन और ठंड के बीच जैसे ही बारिश शुरू हुई कि सिविल बिजलीघर से संचालित चारों फीडरों की सप्लाई एक के बाद एक बाधित होनी शुरू हो गई।

सबसे पहले खराबी फीडर नंबर चार पर लगे 400 केवीए के एक ट्रांसफार्मर के फुंकने से आई। जिसके बाद पांच नंबर फीडर के लाइन से तीन-चार इंसुलेटर पंचर हो गए।

कर्मचारी जब तक दोनों फीडरों की लाइन में आई खराबी के साथ ट्रांसफार्मरों को बदलते, तब तक फीडर नंबर दो और 6 की लाइन में लगे कई इंसुलेटर पंचर हो गए।

इस कारण पांच घंटे पूरे सिविल लाइन इलाके की बिजली बाधित रही। हालांकि शाम को फीडर नंबर चार व पांच की सप्लाई बिजलीकर्मियों ने लाइन में आई खराबी को ठीक करके बहाल कर दी। लेकिन फीडर नंबर दो व 6 की आपूर्ति समाचार भेजे जाने तक इंसुलेटरों को ठीक न किए जाने के चलते बाधित रही।

सिविल लाइन बिजलीघर के अवर अभियंता अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिजलीघर से निकले दो फीडर अभी बंद चल रहे हैं, जिसे बिजलीकर्मियों की टीम ठीक करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें