फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

Tue, 03 Nov 2015 10:28 PM IST
गाेंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को आधा शहर पांच घंटे तक बिजली की किल्लत से जूझता रहा। सुबह साढ़े 11 बजते ही झंझरी बिजलीघर की बिजली 220 केवी कंट्रोल रूम से काट दी गई। जो सायं साढ़े 4 बजे बहाल की गई। इस नाते आधे शहर के लोगों को पांच घंटे तक बिजली की किल्लत से जूझना पड़ा। झंझरी बिजलीघर के अवर अभियंता एतबार अहमद सिद्दीकी का कहना है कि सुरक्षा कारणों से बिजली घर की लाइन का शटडाउन लिया गया था। जिसे सायं 4 बजे बहाल किया गया।
विज्ञापन



बता दें कि दीपावली से पहले शहर में नवनिर्मित बने बड़गांव बिजलीघर को चालू किया जाना है। जिसके लिए बड़गांव बिजलीघर की लाइन को झंझरी बिजलीघर आने वाली 33 केवी लाइन से जोड़ने का काम इन दिनों डीजल डिपो के पास चल रहा है। मंगलवार को इसी लाइन के कुछ बचे काम को किए जाने के लिए झंझरी उपकेन्द्र के अवर अभियंता एतबार अहमद सिद्दीकी ने बिजलीघर का शटडाउन ले रखा था।

जिस कारण सुबह के साढ़े 11 बजते ही पूरे सब स्टेशन की बिजली 220 केवी कंट्रोल रूम से काट दी गई। इस कारण न सिर्फ पूरे झंझरी इलाके की बिजली कटी रही, बल्कि फैजाबाद रोड से लेकर अम्बेडकर चौराहे के भी तमाम हिस्सों की बिजली भी गुल रही जिससे लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें