फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में धरे गए पांच, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। बिजली चोरी रोकने व बकाए वसूली के लिए निकली पावर कार्पोरेशन की टीम ने पांच अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। जिसमें पांच लोगों के विरुद्ध कोतवाली करनैलगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

करनैलगंज उपकेंद्र के अवर अभियंता संजीव कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उपखंड अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में वह अपने सहयोगी कर्मचारियों कलीम खान व सर्वेश कुमार के साथ बिजली चोरी रोकने एवं वसूली अभियान को लेकर निकले थे।
ग्राम शीशामऊ में नंद कुमार दुबे पुत्र राम अछैवर व बृहस्पति कुमार दुबे पुत्र राम अछैवर व माधव राज पांडेय पुत्र देवता दीन के यहां बिजली चोरी मिली। वह बकाया शुल्क जमा किए बिना ही बिजली का उपभोग कर रहे थे। मीटर के अतिरिक्त बाईपास कनेक्शन चलाया जा रहा था। मामले में तीन अलग अलग लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ परसपुर रोड पर केएम पब्लिक स्कूल में बिजली क्षमता से अधिक इस्तेमाल करने के साथ-साथ बिजली की चोरी पकड़ी गई, जिसमें प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सकरौरा नगर के बाबा हॉस्पिटल में बिजली चोरी पकड़ी गई जहां बिजली का अधिक उपयोग किया जा रहा है और बिजली की बकाया राशि जमा नहीं की गई है।
जिस पर बाबा हॉस्पिटल के प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाल केके राणा ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर पांच अलग-अलग प्राथमिकी धारा 138 के तहत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें