फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व आरटीआई कार्यकर्ता राकेश तिवारी पर शुक्रवार की रात मलारी गन्ना क्रय केंद्र के पास दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने पीछा कर फायरिंग कर दी। मगर वह बाल-बाल बच गए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कोतवाली देहात में बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के सुहेलवा नौबरा के रहने वाले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व आरटीआई कार्यकर्ता राकेश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात पार्टी का काम निपटाने के बाद वह साथी श्याम सुंदर मौर्य के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे। तभी उतरौला रोड पर मलारी गन्ना क्रय केंद्र के पास दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उन्हें ओवरटेक किया और आगे निकले।
इसके बाद बाइक सवार लोगों ने उनपर फायरिंग कर दी। मगर वह बाल-बाल बच गए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से शिकातय दर्ज कराई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें