फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस चौकी के पास दुकान में फायरिंग

Tue, 22 Jul 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। बस्ती के गौर इलाके में बभनान पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बाइक सवार युवकों ने एक दुकान में घुसकर पहले फायरिंग कर दहशत फैलाई। इसके बाद तमंचे के बट से हमला कर दुकानदार व अन्य को घायल कर दिया।
विज्ञापन

सरनागी गांव निवासी मोहित यादव ने बताया कि सोमवार रात वह चचेरे भाई दिलीप यादव की दुकान पर बैठे थे। तभी पूरा पैकोलिया निवासी अनुराग, खोड़ारे के सिकहरा निवासी सत्यम और मनीष सिंह निवासी बिशनपुर थाना गौर दुकान में घुस आए। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। विरोध करने पर तमंचे के बट से हमला कर दिलीप को घायल कर दिया। बचाने पहुंचे चचेरे भाई सचिन, अनिल, रामबाबू और तिलकराम यादव को भी पीटा। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए, मगर चौकी के पुलिसकर्मियों को भनक तक न लगी। गौर इंस्पेक्टर परमानंद यादव ने बताया कि मामले में चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है।
कार सवार ने मचाया उत्पात
नवाबगंज (गोंडा)। कस्बे में कटी तिराहे के पास स्थित बाइक एजेंसी के सामने नशे में चूर कार सवार एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। दवा व्यवसायी उमेश से मारपीट भी की। अयोध्या से घर जा रहे तरबगंज के बाकियापुर निवासी संदेश तिवारी की बाइक में कार से टक्कर मार दी। उन पर कार चढ़ाने का प्रयास भी किया। संदेश ने कस्बा चौकी प्रभारी को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें