फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के आवास के दरवाजे पर लगाई आग, बाल-बाल बचे

Mon, 07 Dec 2015 11:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित हाउसिंग कॉलोनी में जिला बेसिक अधिकारी के आवास के दरवाजे पर रविवार की रात किसी ने आग लगा दी। इससे दरवाजा और पर्दा जल गया। कॉलोनी के लोगों ने आग लगी देखी तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस मामले में बीएसए ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. फतेहबहादुर सिंह के सिविल लाइंस क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास के दरवाजे में किसी ने रविवार देर रात आग लगा दी, जिससे दरवाजा व पर्दा जल गया।

जिस वक्त आग लगी, उस समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आवास के अंदर मौजूद थे। बीएसए ने बताया कि रविवार को उनकी छपिया ब्लॉक क्षेत्र में मतदान में ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन


वह सुबह ही छपिया चले गए थे। वहां से शाम साढ़े सात बजे वापस लौटे। इसके बाद देर रात साढ़े दस बजे सो गए। सोने के कुछ देर बाद ही चौकी प्रभारी सिविल लाइंस ने दरवाजे पर आवाज दी, जब उन्होंने दरवाजा खोला तो वहां आग लगी थी। आग से दरवाजा व पर्दा जल गया। 

इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी सिविल लाइंस परमानंद तिवारी ने बताया कि आग को बुझा लिया गया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें