कटरा बाजार (गोंडा)। वीरपुर बाजार में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। आग में 10 हजार रुपये नगदी व 30 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के गौरिया निवासी रामसरन यादव ने बताया कि वह कटरा बाजार के वीरपुर में अपने घर के बाहरी हिस्से में बनी सीमेंट की दुकान चलाता है।
राम सरन ने बताया कि शुक्रवार की रात वह हररोज की तरह दुकान बंद करके सोने चला गया था। तभी देर रात उसकी दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया कि दुकान से निकलता धुआं उसके कमरे में पहुंच गया। बताया कि दुकान का काउंटर, बैटरी व काउंटर में रखी दस हजार रूपए नगदी सहित अन्य जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। रामसरन के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग दौड़े। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हल्का लेखपाल निरंकार प्रसाद ने बताया कि आग से तकरीबन तीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जिसकी रिपोर्ट तहसील को भेजी गई है।