फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कबाड़ गोदाम में लगी आग

Wed, 27 May 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोदाम से उठतीं लपटें।
विज्ञापन
नवाबगंज। झिलिया चौराहे के पास स्थित कबाड़ व्यवसायी राजदीप गुप्त के गोदाम में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। इससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। काफी भीड़ लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गोदाम मालिक ने बताया कि आग में उनकी एक पिकअप, एक मिनी डीसीएम तथा लाखों रुपये का कबाड़ जल गया। उन्होंने बताया कि गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं था। ऐसे में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर बचाव कार्य में जुटी रही। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दमकल की मदद से आग समय से बुझा ली गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें