फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन घरों में लगी आग, गैस सिलिंडर फटा

Thu, 18 Jun 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना। महेशभारी के मजरे मुर्तिहवा में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक तीन घरों में आग लग गई। चपेट में आकर मंजू देवी की झोपड़ी में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


मुख्य आरक्षी फहीमुद्दीन और कुशहर यादव ने ग्रामीणों की मदद से दमकल के पहुंचने से पहले ही किसी तरह आग पर काबू पा लिया था। हादसे में अयोध्या प्रसाद और मंजू देवी का मकान तथा राम बहादुर का छप्पर जल गया। अग्निकांड में मंजू देवी का सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
उनके घर में रखे 20 हजार रुपये, तीन गुल्लकों में रखे रुपये, करीब एक लाख रुपये के जेवर और सारा घरेलू सामान जल गया। मंजू के अनुसार, उनका करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्राम के प्रशासक सभाजीत पांडेय ने बताया कि राजस्व निरीक्षक कृष्णानंद यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें