फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: किराना की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग

Sat, 19 Jul 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 बाबागंज कस्बे में व्यापारी के गोदाम में आग लगने के बाद जुटे लोग। - संवाद 
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर के बाबागंज कस्बे में किराना के थोक व्यवसायी अश्विनी गुप्ता के गोदाम में बृहस्पतिवार रात शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में सारा सामान जल गया। दमकल टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 80 लाख का नुकसान हुआ है। अश्विनी ने बताया कि घर के ग्राउंड फ्लोर पर किराना का गोदाम है। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। बृहस्पतिवार को परिवार के साथ घर में ताला लगाकर लखनऊ गए थे। रात में आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो लोगों की भीड़ लग गई। पड़ोसियों ने पहले शटर तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग की लपटें बढ़ती गईं।
विज्ञापन

इसके बाद आग की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल रवि त्रिपाठी ने बताया कि 80 लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। इसकी रिपोर्ट तहसील को भेजी गई है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें