वजीरगंज (गोंडा)। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने शुक्रवार को वजीरगंज के बानेपुर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। बताया कि सरकार की योजनाएं आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है। अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने मंत्री को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की मांग की। इस दौरान पंकज सिंह, सुशील जायसवाल, विनोद सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रकुमार सिंह, नीशू सिंह, सत्यवान सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)