फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में लगी आग, 20 लाख का नुकसान

Sat, 14 Mar 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोदाम से उठतीं लपटें।
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली के बरियारपुरवा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में शुक्रवार आधी रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन टीम ने दो दमकल की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रानी बाजार निवासी निखिल कुमार आजाद ने बताया कि वह रानी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं और बरियारपुरवा में सामान रखने के लिए गोदाम बना रखा है। गोदाम में कूलर, पंखा, एलईडी टीवी, वायरिंग का सामान सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स का माल रखा था। शुक्रवार की रात करीब आधी रात के बाद पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि गोदाम से धुआं निकल रहा है और अंदर आग लगी हुई है।
सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थीं और पूरा गोदाम धू-धू कर जल रहा था। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन रास्ते में लोगों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े कर देने के कारण दमकल को पहुंचने में दिक्कत हुई, जिससे आग और फैल गई।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। व्यवसायी के अनुसार आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी नितेश शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें