फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कचहरी स्टेशन के पैनल में लगी आग

Sun, 30 Aug 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित कचहरी स्टेशन के सीएलएस पैनल में रविवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार और आरपीएफ के निरीक्षक अनिरुद्ध राय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मानें तो शार्ट सर्किट से आग लगने से दिक्कत उत्पन्न हो गई थी। मरम्मत कराकर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

गोंडा-लखनऊ रेल प्रखंड पर स्थित गोंडा कचहरी स्टेशन के सीएलएस पैनल में 01:40 बजे अचानक आग लग गई। इसके बाद एसएस के ऑफिस में आग फैल गई। इसकी सूचना अग्निशमन दल व रेलवे के अधिकारियों को दी गई। तब तक एसएस रूम में कई उपकरण जल गए। ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि साढ़े चार बजे के बाद गाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सीएलएस पैनल में आग लगने के बाद मालगाड़ी और एक अन्य ट्रेन प्रभावित हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें