फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 मतदान कर्मिकों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 06 Oct 2015 11:59 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण के चुनाव में गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक के 2614 मतदान कर्मिकों  का एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को दो पालियों में कराया गया। 2660 मतदान  कार्मिकों के सापेक्ष 46 ने बिना सूचना के प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं  किया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने सात अक्तूबर तक ड्यूटी पर उपस्थित न होने पर इन 46 मतदान कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। सीडीओ आईएएस अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक में प्रथम चक्र क चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है।

गैसड़ी ब्लॉक में जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी डीडी सिंह व सहायक अभियंता डीआरडीए पीके सिंह तथा पचपेड़वा ब्लॉक में डीडीओ शिव कुमार सिंह और  परियोजना अर्थशास्त्री वीके श्रीवास्तव ने  दो पालियों मतदान कार्मिकों को  प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


गैसड़ी ब्लॉक में तीन पीठासीन, पांच प्रथम, दो द्वितीय व छह तृतीय मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए और छह रिजर्व मतदान कार्मिक भी प्रशिक्षण से गायब रहे।

इसी प्रकार से पचपेड़वा ब्लॉक से छह प्रथम मतदान अधिकारी, पांच-पांच द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी और आठ रिजर्व मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से नदारद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देश पर इन मतदान कार्मिकों को सात अक्तूबर तक  हरहाल में प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होने को कहा गया है। प्रशिक्षण स्थल  पर न आने वाले मतदान कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए  विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें